पौड़ी में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 50,404 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य

WhatsApp Channel Join Now
पौड़ी में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 50,404 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य


पौड़ी गढ़वाल, 22 नवंबर (हि.स.)।जनपद पौड़ी में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हो गया। जिला चिकित्सालय पौड़ी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार त्यागी ने नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की।

डॉ. त्यागी ने बताया कि जनपद में अभियान के तहत कुल 656 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इनके माध्यम से 50,404 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को खुराक पिलाना जरूरी है। अभिभावक इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ तक अवश्य पहुंचाएं।

उन्होंने बताया कि रविवार को बूथों पर किसी कारणवश पोलियो की खुराक पीने से छूट गए बच्चों को 23 और 24 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर खुराक पिलाएंगी। इसके लिए विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

इस मौके पर डॉ. जीशान अली, प्रीति रतूड़ी, नरेंद्र रावत, विधि भंडारी, रेखा कपरवाण, त्रिलोक सिंह नेगी, नागेंद्र रावत, आशा कार्यकर्ता और एनएमटीसी खिर्सू के प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781520 Articles

Share this story