मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस कल्याण के लिए नई टिहरी में निःशुल्क भूमि आवंटित

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस कल्याण के लिए नई टिहरी में निःशुल्क भूमि आवंटित


देहरादून, 31 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने नई टिहरी में पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए 90 वर्गमीटर रिक्त भूमि निःशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

शासन के अनुसार टिहरी गढ़वाल में पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय भवन संख्या-12, सी-ब्लॉक टाइप-3 के समीप स्थित 90 वर्गमीटर भूमि पुलिस विभाग के कल्याणार्थ निःशुल्क दी जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जिलाधिकारी एवं पुनर्वास निदेशक, टिहरी बांध परियोजना को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से पुलिस विभाग के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहायता मिलेगी तथा पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story