पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
Feb 23, 2026, 18:45 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
उधम सिंह नगर, 23 फ़रवरी (हि.स.)। उधम सिंह नगर पुलिस ने जनपद में अपराधों पर काबू पाने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया है। अब तक पुलिस ने 490 व्यक्तियों का सत्यापन कर 83 के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की है।
जिले के हर शहर में पुलिस होटल, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस, किरायेदारों, डिलीवरी कर्मियों और श्रमिकों का भौतिक सत्यापन करने में जुटी हुई है। एसएसपी अजय गणपति ने नागरिकों से अपील की है कि बिना पुलिस सत्यापन कराए किसी भी व्यक्ति को किराएदार के रूप में न रखें।
हिन्दुस्थान समाचार / विजय आहूजा

