उत्तराखंड में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले


उत्तराखंड में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले


देहरादून, 16 मई (हि. स.)। उत्तराखंड शासन ने शनिवार काे पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादले किए हैं। जारी सूची के अनुसार तपेश कुमार चन्द्र को 31 पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल, नीरज सेमवाल को देहरादून से उधमसिंहनगर तथा सुमित पाण्डे को नैनीताल से हरिद्वार भेजा गया है।

इसी प्रकार अस्मिता मंगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल, आशीष जोशी को सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार और विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल तैनात किया गया है। विमल रावत को उधमसिंहनगर से 31 पीएसी रुद्रपुर, नताशा सिंह को हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून और निहारिका सेमवाल को पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत भेजा गया है। इसके अलावा तुषार बोहरा को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून और अखिलेश कुमार को पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंहनगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story