महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता: एडीजी मुरुगेशन

WhatsApp Channel Join Now
महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता: एडीजी मुरुगेशन


भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं समस्याएं,स्कूल-कॉलेजों के बाहर लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

हरिद्वार, 23 अक्टूबर (हि.स.)। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने शुक्रवार को कहा कि महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और कड़ी कानूनी कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपील भी की।

मुरुगेशन ने भगवानपुर कस्बे में आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जनता दरबार में झबरेड़ा क्षेत्र में स्कूल-कॉलेजों के बाहर दोपहिया और भारी वाहनों को लापरवाही से चलाने तथा प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल की शिकायत भी उठाई गई। एक ग्रामीण की शिकायत पर एडीजी ने संबंधित थाना पुलिस को मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने और ऐसे वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नशे की लत के कारण अपराध बढ़ने की आशंका को देखते हुए नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए घरों और दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।

इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, भगवानपुर और रुड़की के क्षेत्राधिकारी तथा देहात क्षेत्र के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765759 Articles

Share this story