बार संचालन और फायरिंग प्रकरण में चौकी प्रभारी निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
बार संचालन और फायरिंग प्रकरण में चौकी प्रभारी निलंबित


बार संचालन और फायरिंग प्रकरण में चौकी प्रभारी निलंबित


देहरादून, 31 मार्च (हि.स.)। पुलिस प्रशासन ने जनपद देहरादून के कुठालगेट क्षेत्र में बार संचालन के दौरान हुए विवाद और उससे जुड़े फायरिंग प्रकरण में सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेन्द्र सिंह डोभाल ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च को कुठालगेट चौकी क्षेत्रांतर्गत एक क्लब, बार निर्धारित समयावधि के बाद भी संचालित हो रहा था। इस दौरान उत्पन्न विवाद के चलते जोहड़ी गांव में गोली चलने की घटना सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story