चार लिपिकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर किया गया अलंकृत

WhatsApp Channel Join Now
चार लिपिकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर किया गया अलंकृत


नैनीताल, 02 जनवरी (हि.स.)। शुक्रवार काे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय नैनीताल में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें मिनिस्ट्रियल संवर्ग के चार लिपिकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत कर उनके कंधों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले कार्मिकों में रमा पाठक, हिमांशु रावत, राकेश कुमार और दीपा मिराल शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उन्हें बधाई दी और उनकी मेहनत व निष्ठा की सराहना की। पीपिंग सेरेमनी में प्रधान लिपिक हेम चंद्र सती सहित अन्य कार्यालय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story