सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सूचनाएं प्रसारित करने से बचें, पुलिस ने दी चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सूचनाएं प्रसारित करने से बचें, पुलिस ने दी चेतावनी


हरिद्वार, 03 नवंबर (हि.स.)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने चौकी लालढांग में सर्वसमुदाय की बैठक आयोजित कर क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक में विभिन्न समुदायों के लोगों से आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ त्योहार मनाने और एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई।

पुलिस ने लोगों को हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सूचनाएं प्रसारित करने से बचें। साथ ही किसी भी सूचना को बिना पुष्टि किए आगे साझा नहीं करने की अपील की गई।

बैठक में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी निर्धारित स्थानों पर ही करने तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों एवं मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771471 Articles

Share this story