पुलिस जवान को शारीरिक और मानसिक रूप से हमेशा फिट जरूरीः एसएसपी

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस जवान को शारीरिक और मानसिक रूप से हमेशा फिट जरूरीः एसएसपी


नई टिहरी, 25 सितंबर (हि.स.)। पुलिस लाइन चंबा के ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड में एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनकी शारीरिक दक्षता को परखा। उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए हर शारीरिक रूप से हर समय फिट रहने को कहा।

पुलिस लाइन का निरीक्षण कर आवश्यक सेवाओं का जायजा भी लिया। कहा पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता को बनाए रखने के लिए चंबा पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड आयोजित की जाती है। परेड में पुलिस कर्मियों द्वारा अनुशासित मार्च, ड्रिल, शस्त्र संचालन और अन्य शारीरिक दक्षता संबंधी अभ्यास किए।

जवानों को फुर्ती, कमांड पर प्रतिक्रिया, टीमवर्क और अनुशासन का अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान एसएसपी ने खुद परेड ग्राउंड में जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनकी शारीरिक क्षमता का आकलन किया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सेवा में शारीरिक और मानसिक रूप से हमेशा फिट रहना बहुत जरूरी है। पुलिसकर्मियों को किसी भी समय चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करनी पड़ती है।

एसएसपी श्वेता ने कहा कि जवान शस्त्रों की जानकारी केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखें। बल्कि उनके सुरक्षित रख-रखाव, संचालन और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित उपयोग की क्षमता भी लगातार विकसित की जानी चाहिए। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए संबंधित प्रशिक्षण अधिकारियों से आउटडोर और इंडोर प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story