दरगाह क्षेत्र में घूम रहे 10 संदिग्ध युवक चढ़े पुलिस के चढ़े, कटा चालान

WhatsApp Channel Join Now
दरगाह क्षेत्र में घूम रहे 10 संदिग्ध युवक चढ़े पुलिस के चढ़े, कटा चालान


हरिद्वार, 05 जून (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर स्थित दरगाह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने 10 युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

एसएसआई राजेश सिंह बिष्ट ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफअभियान के दौरान दरगाह क्षेत्र में कुछ युवक बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य के घूमते मिले। उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें रोककर पूछताछ की गयी।

पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मनचलों और असामाजिक तत्वों में खलबली मच गई है। अभियान में एसआई विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, प्रकाश मनराल और सुबोध कुमार शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story