मोरी पुलिस ने चरस के साथ एक युवक किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मोरी पुलिस ने चरस के साथ एक युवक किया गिरफ्तार


उत्तरकाशी, 03 मार्च (हि.स.)। पुरोला पुलिस ने होली के दौरान अवैध चरस तस्कर को दबोचकर एक किलो से अधिक चरस बरामद किया है।

सोमवार रात्रि को थानाध्यक्ष मोरी, दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने चैकिंग के दौरान स्थान मोरी, बागी मौताड बैंड के पास आयुष ठाकुर पुत्र नारायण सिंह निवासी मेहूँवाला, विकासनगर देहरादून उम्र 22 वर्ष

नाम के युवक को वाहन स्विफ्ट डिजायर से अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया, युवक के कब्जे से 1 किलो 348 ग्राम चरस बरामद की गयी है। जिसकी कीमत करीब 2.70 लाख रु0 आंकी गई है।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना मोरी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपित ने बताया कि होली के त्योहार के दौरान नशीले पदार्थों की खपत को देखते हुये वह चरस को देहरादून क्षेत्र में बेचने की फिराक में था।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया द्वारा टीम को 25 सौ रुपये का नकद पारितोषिक देने की घोषणा की है। पुलिस टीम थानाध्यक्ष मोरी, दीपक रावत, अतिरिक्त उप निरीक्षक भगतराम नौटियाल, कांस्टेबल अरविन्द असवाल, सत्यपाल, गणेश राणा , अनिल तोमर आदि मौजूद रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

Share this story