श्यामपुर पुलिस ने दबोचे मकड़ा गैंग के पांच सदस्य

WhatsApp Channel Join Now
श्यामपुर पुलिस ने दबोचे मकड़ा गैंग के पांच सदस्य


हरिद्वार, 24 मई (हि.स.)। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग की सोशल मीडिया खंगलाने पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरोगा रविंद्र गौड़ ने बताया कि ग्राम गाजीवाली क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच लाठी-डंडों चलने और लड़ाई-झगड़ा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच युवकों काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार लाेगाें के नाम मोहित पुत्र राजकुमार, देव पुत्र संजीत, सन्नी पुत्र प्रमोद, परवेज पुत्र विद्या रत्न, योगेश शर्मा पुत्र मोहन शर्मा निवासी ग्राम कांगड़ी बताएं हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त युवक अपने वाहनों पर मकड़ा चिन्ह एवं पहचान का प्रयोग कर गैंग के रूप में सक्रिय थे। गैंग की सोशल मीडिया खंगालने पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिली हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story