एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कूड़ा निस्तारण पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कूड़ा निस्तारण पर जोर


पिथौरागढ़, 09 अक्टूबर (हि.स.)। जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब रोकने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

जिलाधिकारी ने कूड़ा एकत्र करने के लिए उपयुक्त स्थलों को चिह्नित कर वहां व्यवस्थित तरीके से कूड़ा संग्रहण और उचित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़े के अनियंत्रित निस्तारण पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नालों और जलस्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, अपशिष्ट पदार्थों का उचित निस्तारण करने तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761100 Articles

Share this story