फ्यूंला नारायण मेला समिति का पुनर्गठन, लक्ष्मण सिंह नेगी बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
फ्यूंला नारायण मेला समिति का पुनर्गठन, लक्ष्मण सिंह नेगी बने अध्यक्ष


फ्यूंला नारायण मेला समिति का पुनर्गठन, लक्ष्मण सिंह नेगी बने अध्यक्ष


ज्योतिर्मठ, 26 सितंबर (हि.स.)। कल्प क्षेत्र भर्की-भेंटा स्थित फ्यूंला नारायण मंदिर की व्यवस्थाओं और नंदा-सुनंदा देवी जात सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों के संचालन के लिए मेला समिति का पुनर्गठन किया गया है। बैठक में लक्ष्मण सिंह नेगी को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया।

मंदिर चोपता प्रांगण में शुक्रवार शाम ग्रामीणों की हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए भारत सिंह चौहान को सचिव, वीरेंद्र सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष और अरविंद सिंह फर्स्वाण को उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में जगत सिंह नेगी, पूर्व कैप्टन रघुवीर सिंह पंवार, आरती फर्स्वाण, मनोहर सिंह पंवार, मुकेश कंडवाल, मोंटी चौहान और अजय चौहान शामिल हैं।

इस अवसर पर मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह फर्स्वाण, पूर्व सचिव रघुवीर सिंह चौहान, पूर्व कोषाध्यक्ष नंदा सिंह नेगी और उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि फ्यूंला नारायण धाम में श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास, मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और धार्मिक परंपराओं का संरक्षण समिति की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण के लिए प्रयास करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि फ्यूंला नारायण धाम के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। नेगी ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण

Share this story