थलीसैंण में कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 30 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने थलीसैंण का जनसम्पर्क किया। इस दौरान विभिन्न दलों के लोग भी पार्टी में शामिल हुए। गणेश गोदियाल ने थलीसैंण के ग्राम भतवों तल्ला, बड़कोट, गाड़खर्क, चौखाल एवं डांडखील क्षेत्र भ्रमण किया। के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ली।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सभी नए साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं हुए कहा कि इससे संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के मुद्दों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और पहाड़ के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। आज बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं, जो जनता के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष विजय बिष्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह नेगी, रविश नेगी, विक्रम सिंह, प्रताप रमोला, दामोदर नेगी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story