उत्तराखंड में 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले डिप्टी कलेक्टर

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड में 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले डिप्टी कलेक्टर


उत्तराखंड में 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले डिप्टी कलेक्टर


देहरादून, 12 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 24 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग जिलों में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

शासनादेश के अनुसार चमोली के डिप्टी कलेक्टर राजकुमार पांडेय को देहरादून, उत्तरकाशी के बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी और ऊधमसिंह नगर के अमय प्रताप सिंह को देहरादून भेजा गया है। रुद्रपुर नगर निगम में उप नगर आयुक्त रहीं शिप्रा जोशी को नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

देहरादून के डिप्टी कलेक्टर रहे अर्पणा ढौंडियाल को डोईवाला चीनी मिल का अधिशासी निदेशक बनाया गया है, जबकि डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह को टिहरी में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

ऊधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर तुषार सैनी को नैनीताल और पौड़ी के डिप्टी कलेक्टर मनोज बिष्ट को प्रशासन एवं मॉनिटरिंग निदेशक, पंतनगर तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तरकाशी के डिप्टी कलेक्टर देवानंद को पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर के गौरव पांडेय को नैनीताल, देहरादून की कुमकुम जोशी को हरिद्वार तथा नैनीताल की रेखा कोहली को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।

उत्तरकाशी के मुकेश चंद्र सनोला को देहरादून, ऊधमसिंह नगर की अमृता शर्मा को नैनीताल, नैनीताल के नवाबिज खान को अल्मोड़ा और पौड़ी की शालिनी मोर्य को हरिद्वार में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा चमोली के चंद्रशेखर को उत्तरकाशी, टिहरी की मंजू राजपूत को हरिद्वार और चमोली के अबरार अहमद को उत्तरकाशी भेजा गया है।

अल्मोड़ा के सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग, चम्पावत की नीतू डागर को हरिद्वार, अल्मोड़ा के संजय कुमार को ऊधमसिंह नगर, पौड़ी की रेखा को ऊधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग के कृष्णा त्रिपाठी को चमोली में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

शासन ने संबंधित अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776141 Articles

Share this story