अखिलेश यादव ने उत्तराखंड और शहीदों का अपमान किया: आचार्य प्रमोद कृष्णम

WhatsApp Channel Join Now
अखिलेश यादव ने उत्तराखंड और शहीदों का अपमान किया: आचार्य प्रमोद कृष्णम


अखिलेश यादव ने उत्तराखंड और शहीदों का अपमान किया: आचार्य प्रमोद कृष्णम


रुड़की, 25 अक्टूबर (हि.स.)। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

रुड़की में दिल्ली रोड स्थित ओम बिहार कॉलोनी में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव के बयान को छिछोरा और भद्दा करार दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने केवल उत्तराखंड का अपमान नहीं किया है, बल्कि देवभूमि और यहां के वीर सैनिकों का भी अपमान किया है।

आचार्य ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। यहां के सैकड़ों जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे प्रदेश को लेकर की गई टिप्पणी उन सभी शहीदों का अपमान है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश को अपनी पत्नी से भी माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि वह खुद उत्तराखंड से हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और राहुल गांधी के दावों पर पूछे गए सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष 13 करोड़ वोट कटने का दावा कर रहा है, लेकिन राहुल गांधी ऐसे 13 लोग भी सामने नहीं ला सकते, जिनके वोट कटे हों।

राहुल गांधी के सत्ता में आने के सवाल पर आचार्य ने कहा कि राहुल गांधी 2029 में ही नहीं, 2039 तक भी सत्ता में नहीं आ पाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और जनता उनके कार्यों की सराहना कर रही है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766792 Articles

Share this story