पंचायत उपचुनाव : 12 अक्टूबर को वोटिंग
पौड़ी गढ़वाल, 26 सितंबर (हि.स.)। जिले की ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम प्रधान और सदस्य पदों पर उपचुनाव का बिगुल बज गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले के 15 विकासखंडों में रिक्त पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी।
नामांकन 30 सितंबर और एक अक्टूबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होंगे। तीन अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, चार अक्टूबर को नाम वापसी और छह अक्टूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 12 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि 14 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर, पोखड़ा, यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, लैंसडौन, कोट और कल्जीखाल में चुनाव कराए जाएंगे। डीएम ने अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

