बारिश के बीच मसूरी में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

WhatsApp Channel Join Now
बारिश के बीच मसूरी में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन


बारिश के बीच मसूरी में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन


-बड़ोनी चौक से गांधी चौक तक निकला संचलन, अनुशासन और एकजुटता का दिया संदेश

मसूरी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार को भारी बारिश भी स्वयंसेवकों का उत्साह कम नहीं कर सकी। बारिश के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने बड़ोनी चौक से गांधी चौक तक पथ संचलन किया। इस दौरान स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए आगे बढ़े।

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद स्वयंसेवकों की भागीदारी से कार्यक्रम में उत्साह बना रहा। पथ संचलन के माध्यम से अनुशासन, संगठनात्मक एकता, समर्पण और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। संचलन के दौरान मार्ग पर लोगों की नजरें स्वयंसेवकों पर टिकी रहीं।

मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद स्वयंसेवकों का उत्साह अनुशासन और समर्पण की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, सेवा और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं।

इस मौके पर सुमन नौटियाल, अनुज तायल, डॉ. मनोज रयाल, कुषाल राणा, सतीश ढौंडियाल, रणबीर कंडारी, जगपाल कंडारी, आशीष जोशी, विजय बिंदवाल, अनिल गोयल और विजय रमोला सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story