सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय नागरिक पार्टी

WhatsApp Channel Join Now
सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय नागरिक पार्टी


हरिद्वार, 21 अक्टूबर (हि.स.)। नवगठित राष्ट्रीय नागरिक पार्टी ने उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 34 महिला, 34 पुरुष और दो किन्नर समुदाय के उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

पार्टी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम ने बुधवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी संविधान की मूल उद्देशिका को आधार बनाकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को अपनी विचारधारा के साथ संविधान के मूल सिद्धांतों को भी समझना और उनका पालन करना चाहिए।

गौतम ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य महिलाओं, पुरुषों और किन्नर समुदाय सहित सभी नागरिकों को समान प्रतिनिधित्व और भागीदारी देना है। कहा कि संविधान की उद्देशिका ‘हम, भारत के लोग’ से शुरू होती है और पार्टी इसी भावना के अनुरूप सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है। पत्रकार वार्ता में बीआर गौतम और राजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764645 Articles

Share this story