राज्यपाल ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर शोध कार्यों का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर शोध कार्यों का लिया जायजा


पंतनगर(ऊधमसिंह नगर), 17 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 67वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे शोध एवं नवाचारों की जानकारी ली।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए वैज्ञानिकों से विभिन्न शोध परियोजनाओं और उत्पादन प्रणालियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम मॉडल, क्रॉप रिसर्च सेंटर, मक्का संकर बीज उत्पादन केंद्र, मत्स्य बीज हैचरी, डेयरी एवं कुक्कुट फार्म और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने डेयरी, वर्मी कंपोस्ट, आंवला, सिंघाड़ा, मशरूम यूनिट और एजोला पॉन्ड का भी अवलोकन किया। राज्यपाल ने मक्का की पॉपकॉर्न और स्वीट कॉर्न किस्मों के साथ बद्री एवं साहीवाल गाय, मुर्रा भैंस, कुक्कुट और बकरी पालन से जुड़े शोध कार्यों की जानकारी भी ली।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778866 Articles

Share this story