12 फीट से ऊंची कांवड़ व डीजे वाहनों पर सख्ती, नारसन बॉर्डर से वापस भेजा
हरिद्वार, 02 अगस्त (हि.स.)। कांवड़ मेला-2026 के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर नारसन बॉर्डर पर पुलिस सख्ती भी बरत रही है। पुलिस ने रविवार काे अभियान चलाकर 12 फीट से अधिक ऊंची कांवड़ और बड़े डीजे वाहनों की जांच की। सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने वाले डीजे वाहनों को बॉर्डर से ही वापस भेज दिया गया।
अधिकारियों ने वाहन संचालकों और कांवड़ियों को दिशा-निर्देश दिए और कहा कि अधिक ऊंचाई वाले वाहन हादसे का कारण बन सकते हैं। इसलिए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए है। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी श्रद्धालु सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचे। श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन कर सहयोग करने की अपील भी की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

