पौड़ी में एसडीएम के तबादले से व्यवस्थाएं हुई प्रभावित होने का लगाया आरोप

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 25 नवंबर (हि.स.)।तहसील पौड़ी से उप जिलाधिकारी के स्थानांतरण के बाद उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती नहीं होने से क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राकेश गौरशाली ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

आरोप लगाया कि लोगों को जरूरी प्रमाणपत्र बनवाने से लेकर राजस्व संबंधी कार्यों के निस्तारण तक के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में राकेश गौरशाली ने कहा कि उप जिलाधिकारी के स्थानांतरण के बाद अभी तक उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। जिसके चलते आम नागरिकों को अपने जरूरी कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

खासकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। कहा कि समय पर प्रमाणपत्र जारी नहीं होने और राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण प्रभावित होने से आमजन के महत्वपूर्ण कार्य लंबित हैं। इससे सरकारी सेवाओं की उपलब्धता पर भी असर पड़ रहा है। राकेश गौरशाली ने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए किसी सक्षम अधिकारी की तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने अथवा नए अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है, जिससे आम जनता के लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण हो सके। वहीं, डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जिले से कई एसडीएम का तबादला हुआ है। जिसके चलते तहसीलों में वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई है। सभी एसडीएम को तय समय पर प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story