ऑपरेशन कालनेमी के तहत पुलिस ने चालीस 40 बहुरूपिए दबोचे

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन कालनेमी के तहत पुलिस ने चालीस 40 बहुरूपिए दबोचे


हरिद्वार, 01 जून (हि.स.)।‌ मुख्यमंत्री की पहल पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत पिरान कलियर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया, जो तांत्रिक एवं धार्मिक साधु-संतों का छद्म वेश धारण कर आमजन की धार्मिक भावनाओं का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस आज दरगाह शरीफ, सरायों, रैन बसेरों व आसपास के अस्थायी ठिकानों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई जो विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के समाधान का झूठा भरोसा देकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे।

कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सभी 40 व्यक्तियों को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की तथा उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गयी। पकड़े गए आरोपितों में लड्डन पुत्र मो0 इजाजुद्दीन (बिजनौर), अकबर पुत्र अनवर (मुबंई), नजीर पुत्र कबीर (अलीगढ), वसीम पुत्र रसीम (मुरादाबाद), मटरु पुत्र अलाराजी (बदायू), यामीन पुत्र रसीद (अमरोहा), शकील पुत्र शीद्दकी (इलाहबाद), शमीर पुत्र अब्दुल (सहारनपुर), अफ्तार पुत्र ईशक (सहारनपुर), नईम पुत्र यामीन (मुरादाबाद), विकास पुत्र प्रेमपाल (बुलन्दशहर), सलमान पुत्र नूर मौहम्मद (दिल्ली), आमिर पुत्र कल्लू (गाजियाबाद), छोटू पुत्र उमा (गाजियाबाद), शंकर सिंह पुत्र भगवानसिह (अजमेर), महताब पुत्र नईम (राजस्थान), राजेन्द्र पुत्र किशनसिंह (मुरादाबाद), अबदुल्ला पुत्र रजाक ,राजू पुत्र रमेश (आगरा), अखलेश पुत्र विरंपाल (मेंनपुरी), राजा पुत्र रमेश (फरीदाबाद), मेराज अहमद पुत्र अशफाख (बनारस) तथा फेजआलम पुत्र मनसूर, शिव गोपाल पुत्र राम हरक, राशिद पुत्र वफाती, इमरान पुत्र मौलामिया, मोजबील पुत्र बीरबल, रंणजीत पुत्र करमचंद, शाबुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन, जुबेर अंसारी पुत्र मारुदीन, याकुब पुत्र नौशाद, जान मोहम्मद पुत्र रजबूला (सभी निवासीगण कलियर दरगाह), मौ. इमरान पुत्र मौ. इस्लाम (कलकत्ता) शंकर सिहं पुत्र भगवान सिह (राजस्थान), जसप्रीत सिहं जसवीर सिंह (जालन्धंर), शहनवाज पुत्र रजाक (हापुड़), मौहम्मद हासिम पुत्र कासिम (चण्डीगढ़), अब्दुल हसन पुत्र सलात्तुला (लखीमपुर खीरी), असलम पुत्र इस्माईल (अलीगढ़) व कादिर पुत्र रशीद (बुलन्दशहर) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story