ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने 45 लोगों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने 45 लोगों को किया गिरफ्तार


हरिद्वार, 09 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस मुख्यालय की ओर से संचालित विशेष अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना भगवानपुर पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर रात में सघन अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों और ढाबों के बाहर बैठकर शराब पीने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 45 लोगों को मौके से पकड़कर पुलिस एक्ट के तहत चालान किया। साथ ही सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसी तरह सख्ती बरती जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story