गोवंश को क्रूरता पूर्वक पिकअप में ले जाना पड़ा भारी, एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गोवंश को क्रूरता पूर्वक पिकअप में ले जाना पड़ा भारी, एक गिरफ्तार


हरिद्वार, 10 अप्रैल (हि.स.)। हरिद्वार जनपद में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के क्रूर परिवहन के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में पशु क्रूरता के मामलों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए ग्राम दौड़बसी जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान एक छोटा हाथी वाहन यूपी 12 सीटी 1663 को रोका गया।

वाहन चालक ने अपना नाम शहवेज पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला जोगीयान, कस्बा थाना भवन, जिला शामली बताया। तलाशी लेने पर वाहन के डाले में तीन गोवंशीय पशु अत्यंत क्रूरता के साथ ले जाए जा रहे थे।

मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर गोवंश का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें पशुओं के साथ क्रूर व्यवहार की पुष्टि हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया। आरोपित के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story