ऑपरेशन कालनेमि के तहत पांच फर्जी बाबा गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन कालनेमि के तहत पांच फर्जी बाबा गिरफ्तार


हरिद्वार, 25 जून (हि.स.)। छद्म साधु भेषधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है।

नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित साधु का भेष धारण कर लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का लाभ उठाकर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने अभियान के दौरान ऐसे पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जो धर्म की आड़ में श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार ऑपरेशन कालनेमि के तहत ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, जो साधु-संत का वेश धारण कर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुनील (47) पुत्र मुनीर, जोगेन्द्र (25) पुत्र महेस, पारसनाथ (45) पुत्र सोहन और मनोज (36) पुत्र गुल्लु निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश , पूरनमल (50) पुत्र छोटेलाल निवासी रोहतास, बिहार के रूप में हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story