थानेश्वर महादेव मंदिर में आठ दंपतियों ने किया खड़ा दिया अनुष्ठान

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 24 नवंबर (हि.स.) विकास खंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत थनुल स्थित सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव मंदिर में एक दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आयोजन किया गया। मेले खड़ा दीया अनुष्ठान में 8 निसंतान दंपत्तियों ने हिस्सा लिया। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों की महिलाओं ने रात्रि जागरण किया।

बीते सोमवार की शाम को थानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेला शुरु हुआ। इस दौरान खड़ा दीया अनुष्ठान में थैर, फल्दा, आसुई, सतपुली, थनुल, जखनोली, दिऊसी आदि गांवों से 8 दंपत्तियों ने खड़ा दीया अनुष्ठान में हिस्सा लिया। मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह रावत ने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी मेले के लिए थनुल गांव के अलावा स्थानीय गांवों के प्रवासी लोग विशेषकर मेले में गांव आते हैं।

मेले में विशेषकर संतान प्राप्ति की चाहत रखने वाली निस्संतान दंपतियों की व्यवस्थाओं और उनकी सहूलियत के लिए मंदिर समिति और स्थानीय गांव थनूल की महिलाओं और थनूल गांव के प्रवासियों का अहम योगदान रहता है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि इस वर्ष खड़ा दीया अनुष्ठान में 8 दंपतियों ने हिस्सा लिया। भंडारा का आयोजन ठंगरधार निवासी विशम्बर दत्त डुकलाण द्वारा किया गया।

इस अवसर मंदिर समिति के संरक्षक बीएस नयाल, ग्राम प्रधान एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह लिंगवाल, नरेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र सिंह रावत, अशोक रावत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782335 Articles

Share this story