यूकेडी ने सतपुली थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
यूकेडी ने सतपुली थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन


पौड़ी गढ़वाल, 04 मई (हि.स.)। सतपुली के रेतपुर में युवक की आत्महत्या मामले में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को यूकेडी ने मृतक की मां के साथ सतपुली थाने का घेराव कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

बीते दिनों रेतपुर निवासी 20 वर्षीय पंकज कुमार ने सतपुली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। मामले में एसएसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करते हुए जांच एएसपी को सौंपी। सोमवार को सतुपली थाने में धरना देते हुए यूकेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की कथित बर्बरता और लापरवाही ने इस घटना को जन्म दिया।

कहा कि यदि पुलिस का रवैया संवेदनशील होता, तो शायद एक युवक की जान नहीं जाती। धरने के दौरान यूकेडी नेता शांति भट्ट और कुलदीप रावत ने सतपुली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर यूकेडी के जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, मुकेश बिष्ट, गौरव चंदौला, दिनेश चंद्र मास्टर, सरस्वती देवी, सुरेशानंद जुयाल, केशवानन्द आर्या सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता ओर स्थानीय लोग मौजूद रहे

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story