पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने एनपीएस-यूपीएस की प्रतियां जलाईं
नई टिहरी, 01 अक्टूबर (हि.स.)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनएमओपीएस संगठन के बैनरतले विभिन्न घटक संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाई। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। कहा कि जल्द कार्रवाई न हुई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। मामले में उन्होंने सीएम को एक ज्ञापन भी भेजा।
वीरवार को पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में विभिन्न घटक संगठनों से जुड़े कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाई। उन्होंने कहा कि यह देशव्यापी आंदोलन है। लेकिन सरकार चेतने को तैयार नहीं है। कई राज्यों ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार को भी इस पर तत्काल निर्णय लेकर कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। ओपीएस से उन्हें रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित सामाजिक और आर्थिक जीवन जीने की आजादी मिलेगी। उन्होंने प्रशिक्षु आईएएस ज्योति के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
इस मौके पर अजय पाल सिंह, कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष चंद्रेश्वर थपलियाल, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नेगी, प्रवीन नेगी, बलवंत सिंह, शैलेश नेगी, ममता उनियाल, पार्वती, विनोद कुमार, राजेश राणा, ज्ञानेंद्र कैंतुरा, सतवीर पुंडीर, अजयवीर, ज्योति, मनमोहन पडियाल, अलका थपलियाल, कीर्ति नेगी, सूरज भान सिंह, राजेंद्र नौटियाल, अतुल कोठारी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

