उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, बीकेटीसी के नए मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, बीकेटीसी के नए मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह नियुक्त


उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, बीकेटीसी के नए मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह नियुक्त


देहरादून, 25 अप्रैल (हि. स.)। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह को नियुक्त किया गया।

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की ओर से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा (2018 बैच) रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी को मुख्य कार्याधिकारी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के दायित्व से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

वहीं, पीसीएस अधिकारी सोहन सिंह, जो वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर चमोली के पद से बदलकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, देहरादून का नया मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित अधिकारी तत्काल अपने-अपने वर्तमान दायित्वों से मुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में यह नियुक्ति प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story