एंटी ड्रग्स डे पर छात्रों को किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
एंटी ड्रग्स डे पर छात्रों को किया जागरूक


पौड़ी गढ़वाल, 18 अप्रैल (हि.स.)। सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी में एंटी ड्रग्स डे के अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (संचार) अनूप काला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। छात्रों से उन्होंने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय करने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

महिला उपनिरीक्षक हेमलता और उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाती है, साथ ही इसके सामाजिक और कानूनी परिणाम भी गंभीर होते हैं।

उन्होंने छात्रों से अच्छी संगति अपनाने, अनुशासन में रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story