एनपीटीईएल परीक्षाओं में गुरुकुल के 34 छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे

WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार, 12 नवंबर (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय), हरिद्वार के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एनपीटीईएल (नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग) प्रमाणन परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। जुलाई-दिसंबर 2026 सत्र की परीक्षाओं के घोषित परिणामों में विश्वविद्यालय के 34 छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। इन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण और रजत पदक भी अपने नाम किए।

एनपीटीईएल भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से संचालित ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम है। जिसका संचालन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर द्वारा किया जाता है। इसके माध्यम से विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन प्राप्त करते हैं।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा और कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार एवं संकायाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एनपीटीईएल स्थानीय केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. सुयश भारद्वाज ने इस उपलब्धि को केंद्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि विद्यार्थी स्वयं और एनपीटीईएल जैसे ऑनलाइन शिक्षा मंचों से जुड़कर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

इन 34 विद्यार्थियों ने हासिल किया राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान

विश्वविद्यालय के सफल विद्यार्थियों में महताब अली, ऋषभ राज द्विवेदी, चौधरी हर्ष, रुद्राक्षी चौधरी, आदित्य कुमार, अंकन दास, आर्यन जायसवाल, आर्यन शर्मा, अविनाश कुमार, देवराज कुमार, जयदेव शर्मा, पुष्कर नारायण, साहिल सैनी, शुभम कुमार, सिद्धार्थ लाहेजा, तेम्बुरु विनय राव, अभय सिंह रावत, अभिज्ञान पाराशर, अमन कुमार सिंह, नंदकिशोर साहनी, शुभ चंद्रा, अंकुर यादव, अनुराग कुमार, कृष्ण कुमार बैस, अभिनव राठौर, आशीष रावत, छवि चौहान, कुबेर बंसल, उज्ज्वल कुमार, प्रियांशी रघुवंशी, ललित कुमार, रिनव राज, सिद्धि शर्मा और वंश खरे शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775717 Articles

Share this story