राज्य स्थापना दिवस तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो खून से खत लिखेंगे पीआरडी जवान

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 30 अक्टूबर (हि.स.)।पीआरडी जवानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को 9 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल ने कहा कि यदि सरकार निर्धारित समय तक जवानों की मूलभूत समस्याओं और मांगों के संबंध में शासनादेश जारी नहीं करती है तो प्रदेशभर के पीआरडी जवान 9 नवंबर को खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभागीय मंत्री रेखा आर्य, प्रदेश के पांचों सांसदों, मुख्य सचिव और उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।

उन्होंने कहा कि जवान अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। इनमें समान काम के लिए समान वेतन और होमगार्ड व उपनल कर्मचारियों की तर्ज पर मूल वेतन पर महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग शामिल है।

मंद्रवाल ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन उग्र आंदोलन शुरू करेगा। साथ ही वर्ष 2027 में भी सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन और आगे की रणनीति के लिए सरकार, प्रशासन और विभाग जिम्मेदार होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769436 Articles

Share this story