राजकीय प्राथमिक विद्यालय मल्लीताल की छात्रा निधि का हिम ज्योति स्कूल में चयन
Apr 8, 2026, 17:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नैनीताल, 08 अप्रैल (हि.स.)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मल्लीताल नैनीताल की छात्रा निधि टम्टा का चयन हिम ज्योति स्कूल देहरादून के लिए हुआ है।
निधि टम्टा नगर के बलबीर राम एवं रजनी देवी की पुत्री हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रशासन ने इसे राजकीय विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं परिश्रम से इस प्रकार की सफलताएं अन्य विद्यार्थियों के लिये भी प्रेरणादायी होती हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

