एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ पौड़ी की जिला कार्यकारिणी का गठन

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 10 जनवरी (हि.स.)।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, पौड़ी की जिला कार्यकारिणी का शनिवार को गठन किया गया। कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें सुरेन्द्र नेगी को अध्यक्ष, रजनी जैन को उपाध्यक्ष, आशीष रावत को कोषाध्यक्ष तथा सुनील खण्डूड़ी को महामंत्री चुना गया।

अध्यक्ष चुने जाने पर सुरेन्द्र नेगी ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि लंबित लॉयल्टी बोनस, वेतन वृद्धि तथा फील्ड कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए संघ सक्रिय रूप से कार्य करेगा। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित कर समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को पूरा कराने के प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर दीप सौरभ, नरेंद्र भंडारी, आशीष, प्रदीप रावत, डॉ. कंचन, डॉ. सुमित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story