आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा संघ के अनुज लोहान तीसरी बार बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 25 अक्टूबर (हि.स.)।राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की पौड़ी शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुई। जिसमें चिकित्सा सेवा, समस्याएं, उनके समाधान व संघ की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

डा. अनुज कुमार लोहान सर्वसम्मनित से तीसरी बार को अध्यक्ष चुने गए। सचिव की जिम्मेदारी डा. राकेश सेमवाल को सौंपी गई। संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ की मजबूती व चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान को एकजुटता से कार्य किए जाने का संकल्प लिया।

जिला मुख्यालय पौड़ी के कंडोलिया थीम पार्क में आयोजित राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की पौड़ी शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन में चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान पर मंथन किया गया। इस दौरान डा. विवके सतलेवाल व डा. त्रिभुवन बैंजवाल की निगरानी में पौड़ी शाखा की जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से डा. अनुज कुमार लोहान को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा डा. राकेश सेमवाल को सचिव, डा. श्वेता टांक को उपाध्यक्ष, डा. ऋतु सिंह को उपसचिव, डा. अवधेश डंगवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। डा. हेमराज को आय व्यय निरीक्षक और डा. तनुश्री को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पौड़ी डा. शैलेंद्र पांडेय और डा. जितेंद्र भाटिया को संघ का संरक्षक बनाया गया।

संघ में डा. कविता रावत, डा. मोनिका यादव, डा. रितु जुनेजा, डा. रचना पोखरियाल, डा. विवेक वर्मा और डा. नवीन कण्डवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. अनुज कुमार लोहन ने कहा कि डीएसीपी और विभागीय ढांचे का पुर्नगठन संघ की सबसे पुरानी मांग है। जिसके समाधान को लेकर एकजुटता के साथ कार्य किया जाएगा। संघ की मजबूती के लिए खासतौर पर प्रयास किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766505 Articles

Share this story