सड़क किनारे मिला नवजात, सूचना से मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार, 13 सितंबर (हि.स.)। सिडकुल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी इलाके में रविवार सुबह सड़क किनारे एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन और सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची तथा नवजात को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार नवजात बेटा है। बच्चे का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसकी हालत सामान्य और स्वास्थ्य ठीक पाया गया। इसके बाद बच्चे की सुरक्षा और देखभाल की प्रक्रिया शुरू की गई। सड़क किनारे नवजात को छोड़कर जाने वाले व्यक्ति या परिजनों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को वहां कौन और कब छोड़कर गया। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से नवजात को सड़क किनारे छोड़ने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story