एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराध, नशे और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराध, नशे और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


हरिद्वार, 18 जून (हि.स.)। उत्तराखण्ड पुलिस ने युवाओं को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को औरंगाबाद स्थित पतंजलि विश्व विद्यालय में आयोजित एनसीसी कैंप में विशेष पुलिस पाठशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में करीब 500 एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ ने भाग लिया।

अधिकारियों ने युवाओं से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और रिश्तेदारों को भी इन विषयों पर जागरूक करने का आह्वान किया।

पुलिस टीम ने कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबरों के महत्व से भी अवगत कराया। इस दौरान नशा संबंधी शिकायतों के लिए मानस पोर्टल हेल्पलाइन और साइबर अपराधों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी साझा की गई। साथ ही अन्य पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में एएनटीएफ प्रभारी, साइबर सेल एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को कानून के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story