राष्ट्रवादी नव निर्माण दल ने किया उत्तराखंड में संगठन का विस्तार

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रवादी नव निर्माण दल ने किया उत्तराखंड में संगठन का विस्तार


देहरादून, 01 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रवादी नव निर्माण दल ने उत्तराखंड में संगठनात्मक विस्तार करते हुए रविवार को विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की।

देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों तक संगठन की पहुंच बनाने और सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति साझा की गई।

दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ वत्स ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और समाज के विभिन्न वर्गों को इससे जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि दल प्रदेश में जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में सदस्यता अभियान और संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

संगठन की ओर से जारी नियुक्तियों की सूची के अनुसार, मनीष सती को प्रदेश महासचिव (संगठन), शरद शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी, मनोज रावत को प्रदेश कोषाध्यक्ष और डॉ. धीरेंद्र बडोनी को प्रदेश सचिव (संगठन) बनाया गया है।

इसके अलावा शैलेंद्र थापलियाल को पौड़ी गढ़वाल जिला प्रभारी, राकेश सैनी को विधानसभा अध्यक्ष, कामरान और खेमपाल को प्रदेश महासचिव, विमलकांत सेमवाल को देहरादून जिला महासचिव तथा नीलू नेगी सेनवाल को प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अब्दुल कादिर को देहरादून जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष, सत्य प्रसाद कंडवाल को प्रदेश पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रेनू डोबरियाल को पौड़ी गढ़वाल जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष और भवानी सती को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में पूरन सिंह रोतेला और यशवंत कुंवर को प्रदेश सचिव, अनिल प्रसाद को चमोली गढ़वाल का कोषाध्यक्ष, भगवती प्रसाद सती को चमोली जिला प्रभारी, देवेंद्र प्रसाद भट्ट को रुद्रप्रयाग जिला प्रभारी और नीरज त्यागी को हरिद्वार जिला प्रभारी बनाया गया है।

काजी नदीम को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, सरदार जर्मन सिंह को प्रदेश सलाहकार और राहुल चौहान को संगठन का सदस्य नियुक्त किया गया है।

वत्स ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।

-----

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770764 Articles

Share this story