टैक्सी स्टैंड पर कार में मिला चालक का शव

WhatsApp Channel Join Now
टैक्सी स्टैंड पर कार में मिला चालक का शव

हल्द्वानी, 07 मई (हि.स.)। नगर के टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टैक्सी चालक अपनी ही गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बागेश्वर नंबर की टैक्सी संख्या यूके-02 टीए-3059 काफी देर से स्टैंड पर खड़ी थी, लेकिन चालक की ओर से कोई गतिविधि दिखाई नहीं दे रही थी। संदेह होने पर आसपास मौजूद लोगों ने वाहन के पास जाकर देखा तो चालक सीट पर एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। चिकित्सकीय जांच में चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में टैक्सी चालक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त और मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम वाहन और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चालक की मौत स्वाभाविक परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

टैक्सी स्टैंड पर कार में मिला चालक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनीहल्द्वानी, 07 मई (हि.स.)। नगर के टैक्सी स्टैंड

टैक्सी स्टैंड पर कार में मिला चालक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हल्द्वानी, 07 मई (हि.स.)। नगर के टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टैक्सी चालक अपनी ही गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बागेश्वर नंबर की टैक्सी संख्या यूके-02 टीए-3059 काफी देर से स्टैंड पर खड़ी थी, लेकिन चालक की ओर से कोई गतिविधि दिखाई नहीं दे रही थी। संदेह होने पर आसपास मौजूद लोगों ने वाहन के पास जाकर देखा तो चालक सीट पर एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। चिकित्सकीय जांच में चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में टैक्सी चालक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त और मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम वाहन और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चालक की मौत स्वाभाविक परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टैक्सी चालक अपनी ही गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बागेश्वर नंबर की टैक्सी संख्या यूके-02 टीए-3059 काफी देर से स्टैंड पर खड़ी थी, लेकिन चालक की ओर से कोई गतिविधि दिखाई नहीं दे रही थी। संदेह होने पर आसपास मौजूद लोगों ने वाहन के पास जाकर देखा तो चालक सीट पर एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। चिकित्सकीय जांच में चालक को मृत घोषित कर दिया गया।घटना के बाद टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में टैक्सी चालक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल मृतक की शिनाख्त और मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम वाहन और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चालक की मौत स्वाभाविक परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story