राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में पतंजलि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने जीते दो स्वर्ण

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में पतंजलि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने जीते दो स्वर्ण


हरिद्वार, 10 अप्रैल (हि.स.)। खेलो इंडिया महिला योगासन लीग के तत्वधान में आयोजित राष्ट्रीय योगासन चैम्पियनशिप (2025–26) में पतंजलि विश्वविद्यालय की दो छात्राओ पिंकी और मनीषा ने योगा कोच डॉ. आरती पाल के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कलात्मक समूह योगासन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

यह प्रतियोगिता 29 से 31 मार्च 2026 के बीच दिल्ली में आयोजित की गई। पिंकी और मनीषा का चयन उत्तरी क्षेत्र (नॉर्थ ज़ोन) से हुआ था। दोनों छात्राओं ने संतुलन, लचीलापन, तालमेल और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें स्वर्ण पदक तथा ₹75,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस सफलता को शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा योग अब एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में तेजी से उभर रहा है। पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story