सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश
हरिद्वार, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को हरिद्वार में राष्ट्रीय एकता दिवस देशभक्ति और राष्ट्रनिष्ठा के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि पुलिस लाइन रोशनाबाद में शानदार परेड के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन हुआ।
कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी दिलाया।
एडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, समर्पण और कर्मनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनुशासन, एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के सिद्धांतों को अपनाकर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र राणा, प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र जोशी एवं नवीन मोहन भंडारी, प्रधान सहायक अंशुल चौहान एवं शशांक कश्यप सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में परेड, 16 पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में संजय चौहान श्री संजय चौहान पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर, शिशुपाल सिंह नेगी पुलिस उपाधीक्षक नगर प्रभारी निरीक्षक खानपुर, गोविन्द कुमार, शहजाद अली, सुधांशु कौशिक, सोनू कुमार, मंगल सिंह, नरेन्द्र नेगी, मुकेश कुमार, अंकित रावत, राकेश कुमार, हर्ष उनियाल, नितिन कुमार, मौ. आबिद, अर्जुन सिंह, दीपक चन्द शामिल हैं।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, फायर सर्विस उत्तराखंड ने भव्य परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस बल ने अनुशासन, एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। इस दौरान 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्कध्प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
परेड के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का पैदल भ्रमण किया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराधध्यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक संचार सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थाना कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकता की शपथ ली। कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

