महिलाओं की भागीदारी से बढ़ेगा समावेशी विकास: डॉ. मीरा रतूड़ी

WhatsApp Channel Join Now
महिलाओं की भागीदारी से बढ़ेगा समावेशी विकास: डॉ. मीरा रतूड़ी


हरिद्वार, 16 अप्रैल (हि.स.)। हरिद्वार जिल के बहादराबाद ब्लॉक परिसर में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

भाजपा प्रदेश मंत्री और मुख्य अतिथि डॉ. मीरा रतूड़ी ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से समावेशी विकास को बल मिलेगा।

उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया।

सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली डॉ. रागिनी, संगीता राणा और मंजू देवी सहित कई प्रेरणादायक महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। महापौर किरण जैसल ने कहा कि महिलाएं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मातृत्व वंदना योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला ऐतिहासिक कदम है।ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने इस आयोजन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि यह अधिनियम विकसित भारत-2047 के संकल्प को गति देने वाला निर्णायक कदम है। जिला मंत्री ऋतु ठाकुर ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में नारी वंदन हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि के हस्ताक्षर से की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रेनू शर्मा और डॉ. चित्रा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर रजनी वर्मा, विमल ढौंडियाल, प्रमिला चौहान, सिमरन कौर, शालिनी, लता हिना, सीमा, प्रीति, चंचल, गुड्डी कश्यप, मंजू, मुस्कान, रक्षा देवी, अनीता घडि़याल, अंजू उपाध्याय, सपना पंडित, नीति शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story