नंदा गौरा योजना की जानकारी देकर महिलाओं को किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
नंदा गौरा योजना की जानकारी देकर महिलाओं को किया जागरूक


नई टिहरी, 23 अगस्त (हि.स.)। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा के आह्वान पर ‘एक रविवार-एक गांव-एक घंटा समाज के नाम’ अभियान के तहत जाखणीधार मंडल की ग्राम पंचायत कोटी मगरों में सामाजिक सहभागिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गांव की महिलाओं को नंदा गौरा योजना की जानकारी दी गई। उन्हें योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता, पात्रता मानदंड और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने तथा आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने के लिए जागरूक किया गया।

प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक तभी पहुंच सकता है, जब लोगों को योजनाओं की सही जानकारी हो। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर समाज के बीच पहुंचना और जनजागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

जिला सह संयोजक हरीश डोभाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवार सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे कार्यक्रम ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित करने में उपयोगी साबित होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story