पौड़ी में नमाज अदा कर मांगी अमन व चैन की दुआ

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 28 मई (हि.स.)।

जिला मुख्यालय में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को उत्साह के साथ मनाया गया। लोअर बाजार स्थित जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नमाज अदा की और देश व प्रदेश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

जामा मस्जिद में ईद की नमाज मुफ्ती मोहम्मद तारीक और मोहम्मद नाजिम ने अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मस्जिद परिसर और आसपास का माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। इस दौरान मुस्लिम भाइयो ने मस्जिदों मे ईद की नमाज अदा कर अमन व चैन की दुआ मांगी। ईद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जगह जगह पुलिस की टीम तैनात रही।नमाज के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था, सतत पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग एवं निगरानी की गई। इस मौके पर हाजी अजीजुल वहिद, संरक्षक इनायत हुसैन, सदर अंसार सिद्दीकी, सचिव मोहम्मद रिजवान, अख्तर कुरैशी, जाहिद सहित कई लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story