नैनीताल जनपद 20 सूत्री कार्यक्रमों में 40 में से 36 मदों में ‘ए’ श्रेणी में

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल जनपद 20 सूत्री कार्यक्रमों में 40 में से 36 मदों में ‘ए’ श्रेणी में


नैनीताल, 13 अक्टूबर (हि.स.)। नैनीताल जनपद 20 सूत्री कार्यक्रमों में 40 में से 36 मदों में ‘ए’ श्रेणी में है, जबकि तीन में उसे ‘बी’ और एक में ‘डी’ श्रेणी मिली है।

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत जनपद को कुल 40 मदों में से 36 में ‘ए’, विगत माह जनपद की प्रदेश में तीसरी रैंकिंग रही थी। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति बढ़ाकर रैंकिंग में सुधार के निर्देश दिए।

25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान भी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने को कहा गया। राजस्व, खनन और जिला प्राधिकरण के अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण इन विभागों की समीक्षा नहीं हो सकी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया।

उन्होंने सभी विभागों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने और जनपद की स्थिति बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story