नगर निगम ने सभी वार्डो में तैनात किए सफाई हवलदार

WhatsApp Channel Join Now
नगर निगम ने सभी वार्डो में तैनात किए सफाई हवलदार


हरिद्वार, 01 सितंबर (हि.स.) सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के मेयर किरण जैसल निेर्देशों पर नगर निगम द्वारा सभी 60 वार्डो में सफाई हवलदार की तैनाती की गयी है। इसके पूर्व एक सफाई हवलदार पर 3 से 4 वार्डो की सफाई की जिम्मेदारी थी। पहली बार महिला सफाई हवलदार की तैनाती भी की गयी है।

मेयर किरण जैसल ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाना उनका उद्देश्य है। एक सफाई हवलदार पर कई वार्डो की जिम्मेदारी होने की वजह से सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थी। अब सभी 60 वार्डो में अलग-अलग सफाई हलवदार नियुक्त कर दिए गए हैं। जिससे सफाई व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार होगा। उन्होंने बताया महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए पहली बार महिला सफाई हवलदार की तैनाती भी की गयी है। वार्ड 14 ऋषिकुल में ममता सफाई हवलदार की जिम्मेदारी संभालेंगी।

सफाई व्यवस्था सुधारने की मेयर की पहल से पार्षद भी काफी खुश हैं। भाजपा पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि यह निर्णय स्वागत योग्य है। प्रत्येक वार्ड में अलग सफाई हवलदार नियुक्त होने से सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और जनता को इसका लाभ मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story