कांग्रेस ने हरिद्वार की तीन नगर पंचायतों में किए नगर अध्यक्ष नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने हरिद्वार की तीन नगर पंचायतों में किए नगर अध्यक्ष नियुक्त


हरिद्वार, 02 जुलाई (हि.स.)।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में हरिद्वार जनपद की नगर पंचायत पिरान कलियर, इमलीखेड़ा और पाड़ली गुर्जर में नए नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार पिरान कलियर में परवेज मलिक, इमलीखेड़ा में सादिक मलिक और पाड़ली गुर्जर में दानिश उमर को कांग्रेस कमेटी का नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

हरिद्वार ग्रामीण के विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाजी फुरकान अहमद ने तीनों नवनियुक्त नगर अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया है कि नए पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करेंगे तथा आगामी चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने का काम करेंगे।नवनियुक्त नगर अध्यक्षों परवेज मलिक, सादिक मलिक और दानिश उमर ने प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस हाईकमान तथा विधायक हाजी फुरकान अहमद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story