नशे में परिजनों से मारपीट कर रहे युवक को मां ने ही स्मैक सहित पकड़वाया

WhatsApp Channel Join Now
नशे में परिजनों से मारपीट कर रहे युवक को मां ने ही स्मैक सहित पकड़वाया


नैनीताल, 18 मार्च (हि.स.)। नैनीताल की तल्लीताल पुलिस ने एक युवक को 1.03 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डायल 112 के माध्यम से हरिनगर तल्लीताल निवासी सुनीता नाम की महिला ने सूचना दी थी कि उनका पुत्र आकाश कुमार बाल्मीकि नशे की हालत में मारपीट कर रहा है।

सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके कमरे से सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखी गई स्मैक तथा नशा करने में प्रयुक्त नोट बरामद हुआ। इस पर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story